hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

बेटी पर चाकू अड़ाकर दुकान संचालिका से नगदी लूटे

ग्वालियर। बाइक सवार बदमाशों ने आठ साल की मासूम पर चाकू अड़ाकर दुकान संचालिका से नगदी लूट ले गए। वारदात हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका स्थित गिर्राज मंदिर के पास शिवम कॉस्मोटिक सेंटर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं मिला है। हजीरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर निवासी वर्षा शर्मा पत्नी बनवारी शर्मा पेशे से व्यवसायी है और गिर्राज जी मंदिर के पास उनका शिवम कॉस्मोटिक सेंटर है। वे अपनी बेटी प्रतिज्ञा के साथ दुकान पर थीं। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक आए और पंजाबी कड़े दिखाने को कहा। कड़े पसंद करने के बाद उन्होंने दो हजार रुपए का नोट दिया। रुपए खुले ना होने पर वर्षा ने खुले पैसे मांगे। इसी बीच एक बदमाश ने उसकी बेटी प्रतिज्ञा पर चाकू अड़ा कर रुपए की मांग की। जब उसने विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर गल्ले में रखे रुपए छीन ले गए। वारदात के बाद पीडि़ता ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश बाइक को गति देकर भाग गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीडि़ता ने बताया कि बदमाश 19 से 20 साल के बीच थी और बाइक पर नंबर प्लेट पर नंबर नहीं थे। एक बदमाश हाफ टी शर्ट पहने हुए था, जबकि दूसरा मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। बदमाश काफी देर से दुकान के आस-पास चक्कर लगाकर रैकी कर रहे थे। 


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33