hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

ट्रांसपोर्ट नगर में संदिग्ध अवस्था में मैकेनिक का शव मिला, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में एक मैकेनिक का कल शाम संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीबन 4-5 बजे ट्रांसपोर्ट नगर के पार्किंग नंबर 6 में मैकेनिक पददू उर्फ वाहिद उर्फ रज्जाक उम्र 24 साल पुत्र यूसुफ खान निवासी नई बस्ती, शंकरपुर का शव मिला था। पददू ट्रांसपोर्ट नगर में जेक और डम्प्पर का मिस्त्री बताया गया है। मृतक के भाई संजू के मुताबिक कल शाम चार युवकों सोनी, बंटी, राजू और अफजल ने उसे बताया कि उसका भाई 6 नंबर पार्किंग में बेहोश पड़ा है। इसी सूचना पर संजू ने मौके पर जाकर देखा तो रज्जाक उर्फ पड़डू का शव जकड़ गया था। तककाल संजू, रज्जाक को लेकर जेएएच पहुचा, जहां डॉक्टर ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। संजू के अनुसार रज्जाक के शरीर पर चोट के निशान थे। साथ ही संजू ने रज्जाक की मौत पर हत्या की आशंका जताई है। संजू, रज्जाक की हत्या का आरोप सोनी, बंटी, राजू और अफजल पर लगा रहा है। वहीं इस मामले के विवेचक एएसआई रामअवतार सिंह तोमर का कहना है कि संदिग्ध मौत की सूचना पर मर्ग कायम किया गया है। प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। लेकिन चोट के ऐसे निशान नहीं हैं। जिससे किसी की मौत हो जाये। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट और मृतक के परिजनों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33