पंकज सिकरवार हत्याकांड के एक इनामी बदमांश को पुलिस ने धरा
ग्वालियर। बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिकरवार हत्याकांड के एक इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी इसी मामले में फरार गैंगस्टर परमाल तोमर का भाई बताया जा रहा है। गौरतलब है कि 10 जुलाई को हजीरा थाना अंतर्गत दिनदहाड़े मां वैष्णो पुरम इलाके में भाजपा नेता के भाई और प्रोपर्टी डीलर पंकज सिकरवार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गैंगेस्टर परमाल तोमर सहित 6 लोगों को पुलिस ने नामजद था। फरार आरोपियों में से एक राघवेंद्र तोमर को पुलिस ने कल गौसपुरा इलाके से कट्टा लेकर वारदात की नीयत से घूमते वक्त धर-दबोचा। पकड़े गए बदमांश राघवेंद्र पर पुलिस ने दस हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था और राघवेंद्र तीस हजार के इनामी बदमांश परमाल तोमर का भाई बताया गया है। सीएसपी रवि भदौरिया के अनुसार पंकज सिकरवार हत्याकांड में राघवेंद्र की प्लानिंग और रेकी में प्रमुख भूमिका है। जिसके बाद पंकज को बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था।
