hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

सत्संग में जा रही डॉक्टर की पत्नी से मंगलसूत्र लूटा

ग्वालियर। सत्संग में जा रही डॉक्टर की पत्नी को आज पल्सर सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाते हुए झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद दोनों बदमांश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जनकगंज थाना अंतर्गत चावड़ी बाज़ार के महाराजा कॉम्प्लेक्स फ्लैट नंबर 308 में रहने वाली गीता पत्नी डॉ.कृपाशंकर शाक्य आज सुबह करीबन साढ़े सात बजे जब सत्संग में शामिल होने जा रही थी तभी चावड़ी बाज़ार में काले रंग की पल्सर पर सवार होकर आए एक बदमांश ने पीछे से उनके गले पर हाथ मारा। इस दौरान गीता ने अपने गले पर हाथ रख लिया। बदमांश के हाथ में गीता का आधा मंगल सूत्र आया। जिसे लेकर बदमांश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। गीता का कहना है कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और मंगलसूत्र की आधी चैन लेकर भाग निकले। गीता के अनुसार मंगलसूत्र डेढ़ तोले का था। बदमाशों ने पीछे से गले पर हाथ मारा था, उसे लगा उसकी सहेली ने गले पर हाथ रखा है। वो वारदात से अंजान थी। इसी बीच उसने मंगलसूत्र को पकड़ लिया। इसलिए बदमांश के हाथ आधा मंगलसूत्र आया। वारदात के तुरन्त बाद गीता ने 100 डायल को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुचकर मुआयना किया। आस-पास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में दोनों बाइक सवारों की तस्वीरें कैद हो गईं। पुलिस ने फरियादी गीता शाक्य की शिकायत पर अज्ञात झपटमारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33