जबलपुर : गैंगस्टर विजय यादव और समीर खान पुलिस मुठभेड़ में मारे गए
जबलपुर। नरसिंहपुर जिले में आज अल-सुबह पुलिस ओर गैंगस्टर की बीच हुई मुठभेड़ में महाकौशल के दो कुख्यात बदमाश मारे गए। मारे जाने वाले गैंग्स्टरर्स के नाम विजय यादव और समीर खान बताये जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ही बदमाशों का लंबा-चौड़ा आपराधिक रिकॉर्ड विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस अधिक्षक गुरुकरण सिंह ने आज दोपहर पत्रकारों को बताया कि आज सुबह पुलिस ने महाकौशल के दो कुख्यात बदमांश जिन पर पहले से ही एक कांग्रेसी नेता राजू मिश्रा की हत्या का मामला सहित दर्जनों अपराध दर्ज थे, नरसिंहपुर में देखे जाने की सूचना मिली थी। एसपी श्री सिंह के मुताबिक कांग्रेस नेता की वर्ष 2017 में हुई हत्या के बाद दोनों बदमांश फरार थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों पर इनाम घोषित किया था। जिनमें विजय यादव पर 30 हजार व समीर खान पर 15 हज़ार का इनाम घोषित था।बताया जा रहा हैं कि दोनों कुख्यात बदमाश काले रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर नरसिंहपुर से जबलपुर की आ रहे थे। पुलिस को जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी एसपी से निर्देश मिलने के बाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुच गए थे। तभी NH12 पर कुंभरोडा गांव के पास सामने से आ रही कार को रोककर पुलिस ने बदमाशों को ललकारा और घेर कर सरेंडर करने को कहा। लेकिन दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमांश विजय यादव और समीर खान गोली लगने से घायल हो गए। गम्भीर हालत में दोनों को नरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों अपराधियों को मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दोनों तरफ से करीबन 30 राउंड फायरिंग हुई है। जबाबी कार्यवाही में दोनों बदमांश घायल हो गए थे। उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन अस्पताल में नब्ज टटोलते ही डॉक्टरों ने दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया। दोनों इनामी कुख्यात बदमाशों पर हत्या, हत्या का प्रयास समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।
