hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

कैंसर से पीड़ित शिवपुरी के शख्स ने रेल से कटकर दी जान

ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर आज एक युवक का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान नरेश कुमार अहिरवार के रूप में हुई । मृतक शिवपुरी जिले रहने वाला था और कैंसर से पीड़ित होकर जयारोग्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह झांसी रोड थाना पुलिस को रेलवे के कर्मचारी ने सूचना दी कि रेलवे ट्रेक पर एक क्षत-विक्षत अवस्था में एक शव मिला है। एसआई अवधेश सिंह कुशवाह के मुताबिक तत्काल पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस को मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी की पहचान जिला शिवपुरी निवासी नरेश कुमार अहिरवार के रूप में हुई। कुछ देर बाद ही मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुँच गए। उन्होंने भी मृतक की पहचान कर ली। मृतक के साले कपिल ने बताया कि उसके बहनोई नरेश मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। कुछ महीने पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ था। उनका जयारोग्य अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे वहां से परिजनों को बिना बताए गायब हो गए। जिसकी गुमशुदगी भी हमने पुलिस में दर्ज कराई थी। लेकिन उन्होंने बीमारी से तंग आकर रेल से कटकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33