JAH में युवती ने लगाया गार्ड पर छेड़छाड़ का आरोप, चप्पल से पीटा
ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल में मरीज की महिला अटेंडर ने गार्ड पर छेड़छाड़ किये जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। बताते हैं छेड़छाड़ से गुस्साई महिला और उसकी बेटी ने बाद में गार्ड की चप्पल से जमकर ठुकाई लगाई। दोनो पक्षों में विवाद की वजह पार्किंग में गाड़ी लगाने को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण तलैया निवासी संजू अपनी मां के साथ आज सुबह अपने पिता को देखने अस्पताल पहुची थी। संजू ने बताया है कि उसके पिता कैंसर से पीड़ित है और जयारोग्य अस्पताल में भर्ती हैं। संजू ने बताया कि आज जब वह अस्पताल पहुची तो पार्किंग में दो पहिया वाहन लगाने को लेकर उसका गार्ड से मुंहवाद हो गया। इसी बीच अचानक गार्ड ने उन पर हमला कर दिया। संजू का आरोप है कि गार्ड ने उसके साथ छेड़छाड़ की है और विरोध करने पर उसकी और उसकी मां की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। संजू और उसकी मां के साथ मारपीट होती देख आस-पास से गुजर रहे लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद संजू ने चप्पल से गार्ड की पिटाई लगा दी। अस्पताल में हंगामें की सूचना मिलते ही सुरक्षा इंजार्ज भी मौके पर पहुच गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया जा सका। सुरक्षा इंचार्ज परवेज ने गार्ड पर लगाये गए छेड़छाड़ के आरोपों को सिरे से खारिज किया है और विवाद के लिए अटेंडर को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल संजू और उसके परिजन घटना के बाद गुस्से में हैं और आरोपी गार्ड की शिकायत पुलिस से किये जाने की बात कह रहे हैं।
