hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

रासुका लगने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार हुआ मिलावटखोर उम्मेद, गिरफ्तारी के बाद स्टाइलिश ढंग से फोटो में पुलिसकर्मियों के साथ खड़ा नजर आ रहा उम्मेद

ग्वालियर। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित मोहना कस्बे के दूध कारोबारी उम्मेद सिंह रावत को पुलिस ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कलेक्टर अनुराग चौधरी ने शुक्रवार रात को ही एनएसए की कार्यवाही की थी। गौरतलब है कि पिछली 24 जुलाई को पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मोहना की बाबा दूध डेयरी पर छापा मारकर 3000 लीटर केमिकल युक्त मिलावटी दूध पकड़ा था। इसके साथ ही वहां केमिकल के रूप में सोडियम हाइड्रोक्साइड एथेनाल और दूसरे रसायन मिले थे। मोहना थाना पुलिस ने बाबा दूध डेयरी के संचालक उम्मेद सिंह रावत के खिलाफ 420, 272, 273 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। उसके खिलाफ 2017 और 2018 में भी खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई हुई थी। उस समय भी उसके यहां केमिकल से बना दूध कास्टिक सोडा और खतरनाक रसायन जप्त किए गए थे। लेकिन उम्मेद सिंह रावत ने कार्रवाई होने के बाद अपनी फर्म का नाम 2017 में गुरु दूध डेयरी और 2018 शिवानी दूध डेयरी एवं 2019 में बाबा दूध डेयरी के नाम से बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के मिलावटी दूध का कारोबार किया। उम्मेद सिंह रावत के को पकड़ने के लिए एसपी नवनीत भसीन ने मोहना थाना पुलिस को निर्देशित किया था। खास बात यह है कि मोहना पुलिस ने उसके तीन फोटो जारी किए हैं। एक फोटो में फुल पैंट और धूप का चश्मा लगाए स्टाइलिश रूप से पुलिसकर्मियों के साथ खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि दूसरे फोटो में हाफ पेंट और तीसरे फोटो में जमीन पर बैठा हुआ उम्मेद सिंह को पुलिसकर्मियों के साथ दिखाया गया है। जाहिर है कि बिना विभागीय और पुलिस की मिलीभगत से उम्मेद सिंह रावत बार-बार यह खतरनाक कारोबार करता रहा है।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33