hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

चम्बल एक्सप्रेस से CRPF जवान की सासाराम के पास सरकारी रायफल चोरी

ग्वालियर। चम्बल एक्सप्रेस के कोच से सीआरपीएफ जवान की इंसास रायफल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सासाराम के पास की बताई जा रही है। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर रायफल की तलाश तेजी से शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात गाड़ी संख्या -12176 डाउन चम्बल एक्सप्रेस में सीआरपीएफ की 190 वाहिनी चतरा, झारखंड के सशस्त्र 19 जवान एस-5 कोच में ग्वालियर से गया के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि सासाराम के पास आरक्षक दिनेश माथुर की इंसास रायफल अज्ञात व्यक्ति लेकर कूद गया। आरक्षक दिनेश ने चलती ट्रेन से कूदकर रायफल ले जा रहे आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। गाड़ी में तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षक एके तिवारी ने तत्काल घटना की सूचना मुगलसराय आरपीएफ थाने को दी। गाड़ी के मुगलसराय पहुचने पर आरक्षक दिनेश माथुर ने घटना की सूचना देते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ आरपीएफ थाने में उसकी रायफल चोरी किये जाने की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरपीएफ को अज्ञात आरोपी और सरकारी रायफल दोनो का ही कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। रेलवे पुलिस सरगर्मी से दोनों की तलाश कर रही है।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33