hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले मां, बेटा और बहू के फंदे पर लटके हुए शव

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली कैंपस स्थित आवासीय परिसर के एक फ्लैट में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मां-बेटा और बहू का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची किशनगढ़ थाना पुलिस ने शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच में पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान कर चल रही है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम रविवार को मेडिकल बोर्ड करेगा। वहीं, मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी गई है। मृतकों में 35 वर्षीय गुलशन दास, 59 वर्षीय कांता देवी और 32 वर्षीय सुनीता दास शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त देवेन्द्र आर्या ने बताया कि मृतक गुलशन दास अपनी मां कांता और पत्नी सुनीता के साथ आईआईटी कैंपस में रहते थे। गुलशन आईआईटी में बॉयो-केमेस्ट्री विभाग में सीनियर लैब असिस्टेंट का काम करते थे। सुनीता और उनकी शादी इसी वर्ष 20 फरवरी को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। जिसकी शिकायत सुनीता के परिजनों ने पुलिस को भी दी थी। शुक्रवार को सुनीता की मां कृष्णा देवी ने अपनी बेटी को कई बार फोन किया। लेकिन, सुनीता ने फोन नहीं उठाया। कृष्णा देवी ने पुलिस को फोन कर बताया बेटी का उसके पति से झगड़ा होने की सूचना दी। झगड़े की सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची और घर में दाखिल हुई तो पुलिसकर्मियों के होश भी फख्ता हो गए। पुलिस के अनुसार, घर के पहले बेडरूम में बुजुर्ग कांता देवी का शव पंखे से लटका हुआ था। उनके बेटे गुलशन का शव कॉरिडोर में रॉड के सहारे लटक रहा था। पुलिस जांच के लिए आगे बढ़ी तो उन्हें दूसरे कमरे में सुनीता का शव लटकता मिला। सुनीता ने पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। इस खौफनाक मंजर को देखने के बाद पीसीआर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। एक ही परिवार के तीन शवों के लटकने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में मौजूद हर साक्ष्य को जमा कर जांच के लिए भेज दिया गया हैं। पुलिस ने तीनों मृतकों के मोबाइल फोन को भी जब्त कर दिया हैं। इसके अलावा पुलिस गुलशन और सुनीता के सोशल मीडिया के अकाउंट की भी जांच कर रही है। (मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर)


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33