महानगर में भी पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है भाई दूज
ग्वालियर। देश सहित शहर में भी भैया दूज पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहीं हैं। मंहगाई के बाबजूद भैया दूज पर्व पर बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिल रही है। मिठाई व अन्य दुकानों पर महिलाएं खूब खरीदारी करतीं देखीं जा रहीं हैं। खास बात ये है कि भाई दूज का खासा उत्साह बच्चों में देखा जा रहा है। नवीन परिधान में खुशहाल चेहरे उनकी खुशी बयान कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया के इस दौर में बधाइयां और शुभकामनाओं के मार्मिक संदेशों के बीच बच्चों की कुछ ऐसी तस्वीरें भी लुभा रहीं हैं, जो भाई बहन के रिश्ते के आत्मीय प्रेम एवं जुड़ाव को दर्शा रहीं हैं।
