प्रभात झा ने भी अपने समर्थकों साथ खेली होली
ग्वालियर। राज्य सभा सांसद प्रभात झा ने भी ग्वालियर में अपने आवास पर होली खेली। होली के मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता और आम लोग प्रभात झा को शुभकामनाएं देने पहुंचे। प्रभात झा और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रभात झा ने कहा कि होली का पर्व अमीरी गरीबी का भेद मिटाने, सामाजिक समता, प्रेम और भाई चारे की पहचान है, यही वजह है इसे राष्ट्रीय त्योहार मन जाता है,देशभर में आज होली के मौके पर लोग सब बुराइयों को छोड़कर प्रेम का रंग लगाते हैं।
