hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि आयोग के निर्देशों का पालन करें - जिला निर्वाचन अधिकारी

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान अभ्यर्थी द्वारा किया जाने वाला चुनावी व्यय भी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत होगा। इसलिए राजनैतिक दल व प्रत्याशी भी नियमों की जानकारी रखें व आयोग के निर्देशों का पालन करें। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में सभी की अहम भूमिका है। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग चौधरी ने व्यय लेखा संबंधी बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कही।  बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में व्यय लेखा संबंधी दरों के निर्धारण के लिए बैठक आयोजित हुई। इससे पूर्व 13 मार्च को भी व्यय लेखा संबंधी बैठक हुई थी, जिसमें एक सप्ताह में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दरों पर दावे-आपत्ति प्रस्तुत करने को कहा गया था। ताकि समय पर तर्क संगत दरों का निर्धारण किया जा सके। बुधवार को हुई बैठक में दरों पर विस्तृत चर्चा की गई।  बैठक में पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप सिंह, एडीएम संदीप केरकेट्टा, व्यय लेखा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा योगेन्द्र कुमार सक्सेना सहित व्यय लेखा से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। राजनैतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी से अरूण कुलश्रेष्ठ, वीरेन्द्र जैन, अशोक जैन, कांग्रेस से आनंद शर्मा, महेन्द्र मिश्रा, देशराज भार्गव, बहुजन समाज पार्टी से दिनेश मौर्य, सन्नी जाटव, कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) से श्याम यादव उपस्थित थे।  बैठक में चुनावी व्यय की पंजियां संधारित करने, कानूनी प्रावधानों, चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा वैधानिक व अवैधानिक खर्चे के प्रकार और इन खर्चों को नियंत्रित करने के मुख्य वैधानिक प्रावधानों और इससे जुड़ीं विभिन्न धाराओं, नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इससे प्रत्याशियों द्वारा रैली व सभा इत्यादि आयोजनों पर होने वाले व्यय का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी।  जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग चौधरी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को यह भी बताया कि निर्वाचन संबंधी नियमों की बुकलेट्स सभी को भेज दी गई है। इसके अलावा आयोग की वेबसाइट पर भी यह प्रति उपलब्ध है। इसलिए आवश्यक होने पर नियमों व निर्देशों के संबंध में आयोग की वेबसाइट से भी जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक प्रत्याशी के लिए व्यय सीमा 70 लाख रूपए निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी को अपना अलग बैंक अकाउण्ट भी रखना होगा। जिसके माध्यम से सभी व्यय होंगे। प्रचार-प्रसार सामग्री पर व्यय जैसे आमसभा, पोस्टर, बैनर, विज्ञापन, परिवहन, रैली, सभा आदि पर होने वाले व्यय का लेखाजोखा किया जायेगा। इसके लिए व्यय रजिस्टर रखें और नियमित रूप से अवलोकन कराएं। 


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33