hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

मासूम की मौत पर केआरएच में हंगामा, विधायक गोयल ने ठहराया मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार, संभागायुक्त से कड़ी कार्यवाही के लिए की बात

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा अस्पताल में एक डेढ़ साल के बच्चे की समय पर इलाज नहीं मिल पाने के चलते मौत हो गई। नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल को सूचना दे दी। विधायक ने अस्पताल पहुचकर अधीक्षक से अपनी कड़ी आपत्ति जताई और मोबाइल पर संभागायुक्त से बात कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने की बात कही है। आज रात रामकरन कुशवाह निवासी लक्ष्मणपुरा, शिवपुरी लिंक रोड अपने डेढ़ साल के बेटे पीयूष की अचानक तबियत खराब होने पर इलाज कराने कमलाराजा अस्पताल पहुचे थे। डॉक्टर ने पीयूष का एक्सरे कराने के लिए कहा। रामकरन, पीयूष को एक्सरे विभाग में ले गया। लेकिन डिपार्टमेंट में टेक्नीशियन नहीं था। नतीजतन इलाज के आभाव में बच्चे की मौत होना बताया गया। बच्चे की मौत से गुस्साए उसके परिजनों ने पूरे घटनाक्रम से क्षैत्रीय विधायक मुन्नालाल गोयल को अवगत करा दिया। पीयूष के परिजनों का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो शायद पीयूष उनके बीच होता। इसी को लेकर बच्चे के परिजनों ने हंगामा कर दिया। क्षैत्रीय विधायक मुन्नालाल गोयल भी अस्पताल पहुच गए। विधायक ने अस्पताल अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा को मौके पर बुला लिया और पीयूष की मौत को अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए अपनी नाराजगी जताई। विधायक ने मौके से ही संभागायुक्त श्री बी एम शर्मा से मोबाइल पर बात की और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने की बात कही। विधायक मुन्नालाल गोयल ने सीधा संवाद से बात करते हुए कहा कि और कितने मरीजों की जान लेंगे लापरवाह। इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही कराई जाएगी। बहरहाल प्रदेश सरकार के एक मंत्री और सत्ताधारी दल के दो विधायक बार-बार शहर के सरकारी अस्पतालों खासकर जयारोग्य अस्पताल समूह में व्याप्त समस्याओं के निदान और सुचारू स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रयासरत हैं बाबजूद इसके हालात नहीं सुधर रहे हैं। ऐसे में इन सब के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33