सड़क पर चलना है तो रुकना सीखो - शशिकांत तिवारी
ग्वालियर। सड़क पर सही चलना है,तो हमें रुकना सीखना होगा। चौराहे पर हम तीन तरफ का ट्रैफिक रोक कर सिर्फ एक ओर के ट्रैफिक को चलने की इजाजत देते हैं। सड़क पर जल्दीबाजी करना जानलेवा है। ये बात ट्रैफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक शशिकांत तिवारी ने शुक्रवार को अचलेस्वर रोड स्थित संगीत महाविद्यालय में आयोजित ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक शिविर में कही। शिविर का आयोजन ट्रैफिक पुलिस की ओर से किया गया।
हाईकोर्ट की अधिवक्ता सरिता तिवारी ने कहा कि भारी वाहनों को कभी ओवरटेक न करें। अधिकांश दुर्घटनाएं इस ओवरटेक के कारण ही होती है। हैप्पीनेस एंड अवेयरनेस मिशन के संस्थापक,मानव अधिकार आयोग मित्र अंशुमान शर्मा ने कहा कि रोड पर गाड़ी जोश में नहीं होश में चलानी चाहिये। साथ ही गाड़ी चलाते समय कभी मोबाइल पर बात न करें। छात्र-छात्राओं को मानव अधिकारों की जानकारी भी दी गई।
