hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

पेयजल ग्रस्त रामनगर आदिवासी मोहल्ला में शीघ्र बोरिंग कराई जायेगी - विधायक गोयल

ग्वालियर। वार्ड 59 की जनसमस्याओं को लेकर आज कुशवाह मोहल्ला, लभेड़पुरा, में जनचौपाल आयोजित की गई ।  इस जनचौपाल में सैंकड़ों की तादाद में क्षेत्र के नागरिकों एवं महिलाओं ने पहुंचकर विभिन्न समस्याओं पर क्षेत्रीय विधायक एवं नगर निगम अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। इस जनचौपाल में प्रमुख रूप से क्षेत्र के कांग्रेस विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  बंटी बघेल, राकेश सिंह गुर्जर , गिर्राज गुर्जर, हेबरन कंसाना, प्रमोद पाण्डे, शरद यादव, मोहन सिंह, शेरू गुर्जर, अर्जुन यादव जगदीश परिहार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस जनचौपाल में रामनगर आदिवासी मोहल्ला के करीब 300 परिवारों ने जनचौपाल में अपनी शिकायत में बताया कि उनके यहॉं पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। 3 कि.मी. दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है। इसलिये उनके मोहल्ले में एक नवीन नलकूप खनन कराया जाये तथा उनके क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन न होने के कारण पूरे मोहल्ले में लोग परेशान हैं उन्होंने 4 अतिरिक्त विद्युत पोल लगाकर कनेक्शन दिये जाने की मांग की। इसी प्रकार गड़ढा मोहल्ला निवासियों ने जनचौपाल में बताया कि उनकी सीवरलाईनें चौक हैं, नई सीवर लाईन डाली जाये । तथा मोहल्ले में खुले नाले पर पटाव कराया जाये। इसी प्रकार कुशवाह मोहल्ले के लोगों ने जनचौपाल में बताया कि उनका सामुदायिक भवन जर्जर हो चुका है कभी भी गिर सकता है । इसके कारण कोई भी सामाजिक कार्यक्रम इस भवन में नहीं हो पा रहा है, इसलिये नये सामुदायिक भवन का उसी स्थान पर पुनः निर्माण कराया जाये। इस मौके पर कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल ने अपने उद्बोधन में क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए रामनगर आदिवासी मोहल्ला में शीघ्र ही नवीन नलकूप खनन कराने तथा विद्युत पोल लगाये जाने के प्रस्ताव तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। तथा श्री गोयल ने जनचौपाल में जर्जर हो चुके कुशवाह मोहल्ले के सामुदायिक भवन का पुनः निर्माण कराये जाने के लिये भी निगम अधिकारियों को प्रस्ताव बनाये जाने के निर्देश दिये । जनचौपाल में यादव मोहल्ले में नाला निर्माण कराने एवं कुशवाह मोहल्ले में नवीन सीवर लाईन बिछाये जाने के भी अधिकारियों को निर्देश किये। इसी तारतम्य में दिनांक 09 फरवरी को वार्ड 56 के अंतर्गत बघेल छात्रावास, चन्द्रवदनी नाका में जन चौपाल का आयोजन किया जायेगा। 


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33