hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

15 आदतन अपराधियों पर लगी रासुका, विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्रवाई जारी

ग्वालियर। विधानसभा आम निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के मकसद से जिले में आदतन अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान बतौर कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने पिछले लगभग 5 माह के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत 13 आदतन अपराधियों को निरूद्ध करने के आदेश जारी किए हैं। गत जनवरी माह से अब तक जिले में 15 आपराधिक तत्वों के खिलाफ रासुका लगाई गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदनों के आधार पर इन अपराधियों पर रासुका लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदतन अपराधी दीपक उर्फ अटल निवासी मरघट रोड़ डबरा, सुनील केवट निवासी तलैयापुर जिला दतिया, चुनन खान निवासी कुर्रेशी मोहल्ला, टावर वाली गली कम्पू ईदगाह एवं इसी मोहल्ले के निवासी राजेश पाल, नजर चौधरी, साकिर कुर्रेशी व हरविलास पाल को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध करने के आदेश दिए गए है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत दौजी मिर्धा निवासी ख्वाजा नगर ग्वालियर, बल्ली उर्फ बलराज सिंह यादव निवासी गंगा मालनपुर, हाल निवास सूरज नगर सागरताल रोड़ बहोड़ापुर, इमरान खान उर्फ चिन्ना निवासी शंकर कॉलोनी गोल पहाड़िया, हाल निवास सरकारी मल्टी गुढ़ा गुढ़ी का नाका, परमाल सिंह तोमर निवासी चार शहर का नाका, मलखान सिंह निवासी ग्राम जलालपुर, रिंकू कमरिया निवासी आउखाना घासमण्डी, विक्रम राणा निवासी ग्राम बिजौली व शाहिद अली निवासी कब्रिस्तान पहाड़िया के पास को भी जेल में निरूद्ध किया गया है। रासुका के तहत निरूद्ध किए गए इन लोगों में से पाँच अपराधी पुलिस थाना क्षेत्र माधवगंज, तीन अपराधी पुलिस थाना क्षेत्र पुरानी छावनी और एक - एक अपराधी पुलिस थाना कम्पू, हजीरा, पड़ाव व विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से संबंधित हैं।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33