चैकिंग में कार से 5 लाख की नगदी जब्त
ग्वालियर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देजर महानगर में जगह-जगह नाकाबंदी कर पुलिस सघन वाहन चेकिंग कर रही है। इसी कड़ी में एफ एस टी टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से चैकिंग के दौरान गोविंद पुरी चौराहा से करीबन 5 लाख रुपये की नगदी एक कार से जब्त की हैं। बताया गया है जब ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में गौविन्द पुरी चौराहा पर एफ एस टी टीम शनिवार को पुलिस के साथ चैकिंग कर रही थी। तभी सफेद रंग की टवेरा कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी सामान्य चैकिंग के दौरान ही ली जा रही थी। इसी बीच कार चालक के पास बैग में 5 लाख रुपये की नगदी देखकर पुलिस की आंखे खुली रह गईं। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम सतेंद्र सिंह निवासी शांति विहार, दर्पण कॉलोनी, ठाठीपुर बताया। लेकिन सतेंद्र यह साबित नहीं कर सका कि इतनी बड़ी रकम उसके पास कहां से आई या उससे जुड़े कोई दस्तावेज नहीं दे पाया। एफ एस टी टीम ने कागजी कार्यवाई कर नगदी जब्त कर ली।
