फ़ूड विभाग की बड़ी कार्यवाई, 11 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त
ग्वालियर। फ़ूड विभाग ने शुक्रवार को कम्पू स्थित शरद एवं शताब्दी ट्रेवल्स के दफ्तर के पास खड़ी यात्री बसों से परिवहन होने लाया गया करीबन 11 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त किया है। बताया गया है 32 डलियों में ये मावा बसों से कोटा भेजे जाने की तैयारी थी। पता चला है यह मावा मुरैना से लाया गया था। अचानक पहुची फ़ूड विभाग की टीम और पुलिस को देख मौके पर हड़कम्प मच गया। खास बात यह रही कि अब तक जब्त मावा का मालिक सामने नहीं आया है। जिससे यह स्पष्ट हो गया है ग्वालियर अंचल में बड़ी मात्रा में मिलावटी मावा तैयार होता है और प्राइवेट एवं निजी निजी वाहनों के जरिये दूर-दराज के क्षेत्रों में खपाया जाता है।
