सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा, भाजपा नेताओं पर सम्पत्ति विरूपण का मामला दर्ज
ग्वालियर। शहर में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति पर कटआउट लगाना भाजपा नेताओ को भारी पड़ गया। भाजपा के जिला महामंत्री शरद गौतम सहित अन्य आधा दर्जन भाजपा नेताओं के खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत थाटीपुर थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है। थाटीपुर पुलिस के मुताबिक नगर निगम कर्मचारियों की शिकायत पर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनमें 9 लोगों के खिलाफ संपत्ति विरूपण का मामला दर्ज किया गया है इन सभी पर शासकीय संपत्ति पर अपनी पार्टी का प्रचार करने के झंडे बैनर पोस्टर लगाने का आरोप है आपको बता दे की मध्यप्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू है ऐसे में किसी भी शासकीय संपत्ति पर बैनर पोस्टर लगाना संपत्ति विरूपण अधिनियम के दायरे में आता है । इसी के चलते शिकायतों के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।नदीपार टाल के रहने वाले पवन दौहरे की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई वहीं फुलवाग के रहने वाले रज्जाक खान की शिकायत पर भाजपा नेता बलराम शर्मा पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत एफ आई आर दर्ज की गई है
