ताज़ा ख़बर स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुसा युवक, अधिकारियों के फूले हाथ -पैर   |  भाजपा नेता हरीश मेवाफरोश के घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव   |  होनहार बेटियों को मिलेगी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप   |  सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक ट्रस्ट) के प्रदेशाध्यक्ष बने श्री गोविंद गुर्जर, नवीन कार्यकारिणी का गठन   |  ग्वालियर प्रेस क्लब पर डॉ.माहेश्वरी का होगा सम्मान   |  प्रेस क्लब में होगा वरिष्ठ पत्रकार डॉ राम विद्रोही की पुस्तक का विमोचन   |  श्री जय प्रकाश राजोरिया बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष   |  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का गरिमामय कार्यक्रम संपन्न   |  एनसीसी कैडेट्स को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक - पंकज अग्रवाल   |  एचआईव्ही एड्स के लिए माधव कॉलेज में संपन्न हुआ जागरूकता कार्यक्रम   |  

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का गरिमामय कार्यक्रम संपन्न

ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महाराणा प्रताप भवन में लगभग 200 क्षत्रियों की उपस्थिति में क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री इंजी. राजेंद्र सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में तथा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री के. पी. सिंह भदौरिया के विशिष्ट आतिथ्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर ग्वालियर के क्षत्रिय पत्रकार बंधुओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार सर्व श्री हरपाल सिंह चौहान, प्रदीप सिंह तोमर, सुजान सिंह बैस, तेजपाल सिंह राठौड़, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, जय सिंह सिकरवार, संदीप सिंह राजावत, बृजराज सिंह तोमर, किशोर सिंह तोमर, पुरुषोत्त सिंह भदौरिया, रविन्द्र सिंह सिकरवार और रविन्द्र प्रताप सिंह कुशवाह आदि को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय महासभा की ग्वालियर इकाई के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया के साथ उनके नेतृत्व में नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ। साथ ही संगठन के ग्वालियर संभाग के संभागीय अध्यक्ष इंजी. मोहर सिंह जादौन द्वारा विस्तारित संभागीय कार्यकारिणी की जानकारी भी साझा की गयी। 

कार्यक्रम में आयुष्मान हॉस्पिटल (ट्रॉमा सेंटर) ग्वालियर के डायरेक्टर श्री कौशलेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में कार्यरत प्रतिष्ठित क्षत्रिय चिकित्सक डॉ. एस.एस. जादौन (ex- CMHO Gwalior), डॉ. हीरा सिंह तोमर (ex- Govt. Doctor), डॉ. जे. पी. एस. कुशवाह (ex- CMHO भिण्ड), डॉ. अशोक सिंह तोमर (ex- Doctor JA Hospital), डॉ. अनुराग सिंह चौहान M.S. (प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर), डॉ. प्रबल प्रताप सिंह जादौन (एम.डी.), पशु चिकित्सक डॉ. मिनिस्टर सिंह तोमर आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थित से कार्यक्रम को सुशोभित किया।

इस मौके पर कृषि महाविद्यालय ग्वालियर के पूर्व डीन एवं डीन ऑफ फैकल्टी डॉ. सुरेश सिंह तोमर, ग्वालियर महिला इकाई की जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मातृ शक्ति, प्रदेश महामंत्री श्री पदम सिंह जादौन एवं मुरैना जिला अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिकरवार के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में संगठन के माध्यम से क्षत्रिय समाज को मजबूती देने के उद्देश्य से सबलगढ़ स्थित महाराणा प्रताप पार्क के विकास के लिए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री इंजी. राजेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा व्यक्तिगत तौर पर पूर्व घोषित रु. 51,000 रुपए की नगद राशि सबलगढ़ से पधारे पदाधिकारियों को सुपुर्द की गई। कार्यक्रम के समापन उपरांत जिलाध्यक्ष श्री विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया ने सभा स्थल पर स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उपस्थित सभी क्षत्रिय बंधुओं का साधुवाद व्यक्त करते हुए आभार जताया हैं।