ग्वालियर के सचिन को स्वर्ण और सुजीत को रजत पदक
ग्वालियर। इंटरनेशनल हेल्थ एंड फिटनेस स्पोर्ट्स फेस्टिबल के तत्वाधान में मुम्बई में 12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित हुई आर्म् रेसलिंग प्रतियोगिता में महानगर के सचिन गोयल और सुजीत कुमार ने क्रमशः स्वर्ण पदक और रजत पदक जीते हैं।
ग्वालियर आर्म रेसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.केशव पांडे ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि इस प्रतियोगिता में शहर के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें से सचिन गोयल ने 70 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक और सुजीत कुमार ने 56 किलो वर्ग में रजत पदक हासिल कर शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।