राहुल गांधी ने किला गुरुद्वारे पहुचकर मत्था टेका, की अरदास

ग्वालियर। दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किला स्थित गुरुद्वारा पहुचे। यहां उन्होंने मत्था टेका और अरदास की। राहुल गांधी करीबन 15 मिनिट गुरुद्वारे में रुके।इस दौरान गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, दीपक बाबरिया और कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।