सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। इस आतंकी की पहचान शब्बीर अहमद डार के रूप में हुई है। इसके पाक से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। जहूर हिज्बुल का कमांडर है। वह 2016 में टेरीटोरियल आर्मी से भागकर आतंकी बना था। वहीं बारामूला में भी सोपोर के बाहरी इलाके वारपोरा में आतंकवादियों के हमले में पुलिसकर्मी जावेद अहमद शहीद हो गए। सूत्रों के मुताबिक सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जहूर ठोकर और कुछ और आतंकियों की सूचना पर ऑपरेशन शुरू किया।जहूर ठोकर 173 टेरीटोरियल आर्मी का सदस्य था और 2016 में सर्विस रायफल के साथ फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक जब आतंकी का शव बरामद किया गया तो उसकी पहचान शब्बीर अहमद डार के रूप में हुई। सूत्रों के मुताबिक ठाकूर और बाकी आतंकी मौके से फरार हो गए हैं। पुलवामा के एसएसपी के मुताबिक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार देर रात शुरू हुई है।