खनन माफिया के हमले का मामला, हाईकोर्ट ने पूछा, क्यों न कराएं मामलों की सीबीआई जांच
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल संभाग में बुलंद होते रेत माफियाओं के हौसले को लेकर एक पिटिशन हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में दायर की गई है। जिसमें कहां गया है कि 2012 से 2018 के बीच में जितनी भी अवैध माइनिंग रोकने में मौतें हुई हैं, उनकी जांच सीबीआई से कराई जाए। क्योंकि ग्वालियर चंबल संभाग में पुलिस अवैध उत्खनन रोकने में नाकामयाब सबित हो रही है, खनन माफिया, राजनेताओं और पुलिस के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर चंबल में अवैध उत्खनन कर रहे है। जिसे रोकने के दौरान पुलिस के आधिकारियों और फॉरेस्ट के निचले अमले को मौत के घाट उतार दिया जा रहा है। जिस पर हाईकोर्ट ने भी अपना सख्त रवैया दिखाया है। साथ ही नाराजगी व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह, ग्वालियर कमिश्नर, आईजी ग्वालियर और चंबल संभाग को नोटिस जारी किया है। साथ ही 2 सप्ताह में इस मामले में जवाब मांगा है। कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों से पूछा है कि इस मामले की जांच क्यों न सीबीआई के सुपुर्द की जाए। क्योंकि 2012 से 2018 के बीच में जितनी मौतें हुई है। उसमें पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता और अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया ने यह भी मांग की है कि अवैध माइनिंग को रोकने के लिए ऊंचे- ऊंचे टॉवर बनाये जाना चाहिए। जिससे उनकी निगरानी की जा सके, उन स्थानों पर ऐसे यंत्र लगाना चाहिए, जिससे अवैध उत्खनन करने वाले वाहनों को पंचर किया जा सके। फिलहाल इस मामले में अगली सुनवाई दो हफ्तें बाद है। जिसमें शासन अपना जबाब पेश करेगा।