गुजरात से भगाए जा रहे हैं गैर गुजराती श्रमिक

अहमदाबाद। गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों पर हमलों के बाद उनके पलायन की तस्वीरें आ रही हैं। अगर खबरों की माने तो पिछले कुछ दिनों में 56 घटनाओं में 431 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है बड़ी संख्या में श्रमिकं वापस यूपी-बिहार लौट आये हैं। जो है वो या तो अपने प्लांट में डेरा डाले हैं या जंगलों में रहने को विवश हैं। बताया जा रहा है नौ जिले इस हिंसा से प्रभावित हैं। इस हिंसा के लिए सोशल मीडिया पर उड़ी एक अफवाह को जिम्मेदार बताया जा रहा है। अगर खबरों की माने तो अब तक पंचमहाल से 400 ओर पाटण से 80 श्रमिकों ने अपने घर छोड़ दिये हैं। हालांकि यह अधिकृत जानकारी नहीं है। यहां बता दें यूपी-बिहार सहित देश के कई राज्यों से श्रमिक रोजगार की तलाश में गुजरात पहुचते हैं। जिनकी तादात हज़ारों में है।