साइना नेहवाल को 80 तो मंगेतर को 5 लाख, वोडाफोन प्रीमियर लीग के लिए लगी खिलाड़ियों की बोली

नई दिल्ली। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल कोें अवध वारियर्स ने 80 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। जबकि उनके मंगेतर के पी कश्यप 5 लाख में बिके हैं। दोनो की 16 दिसंबर को शादी है और 10 साल पुरानी दोस्ती है। वर्ल्ड रैंकिंग में सानिया को 11 वीं रैंक प्राप्त है तो कश्यप 57 वीं रैंक के खिलाड़ी है। सोमवार को वोडाफोन प्रीमियर बैडमिंटन लीग के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। जिसमें साइना के अलावा ओलिम्पिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधू, किदांबी श्रीकांत, ओर एचएस प्रणय को पीबीएल के चौथे सीजन के लिए 80-80 लाख में टीमों ने खरीदा। गौरतलब है 22 दिसम्बर देश के 5 शहरों में कुल 30 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें मुम्बई, पुणे, अहमदाबाद हैदराबाद और बेंगलुरु शहर शामिल हैं।