जबलपुर पहुचे राहुल गांधी ने की मां नर्मदा की आरती

ग्वालियर। जबलपुर दौरे पर पहुचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मां नर्मदा जी की आरती की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमलनाथ, गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री गांधी जबलपुर स्थित ग्वारी घाट पहुचे ओर पूरे विधिविधान से मां नर्मदा जी की पूजा अर्चना करने के बाद ना सिर्फ आरती में शामिल हुए बल्कि आरती भी की एवं आशीर्वाद लिया।