मप्र में 28 नवंबर को मतदान, नतीजे 11 दिसंबर को, आचार सहिंता लागू

दिल्ली। चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए देश के 4 राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम एवं छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इसी के साथ चुनावी राज्यों में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को, छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर को,राजस्थान में 7 दिसंबर को एवं मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान होगा। जबकि इन चारों राज्यों में नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किये जायेंगे। चुनाव आयुक्त का कहना है इनमें EVM व VVPAT का उपयोग किया जाएगा। साथ ही पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।