साल 2018 का शांति का नोबेल डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को

ओस्लो। वर्ष 2018 शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए कांगो के डॉ डेनिस मुकवेगे यजीदी दुष्कर्म पीड़िता नादिया मुराद को चुना गया। इन दोनों को शांति का नोबेल युद्ध क्षेत्र में यौन हिंसा के लिए किए गए उनके सराहनीय कार्य के मद्देजर चुना गया है। बताया गया है इस नॉमिनेशन में 331 व्यक्ति व संस्थाओं को शामिल किया गया। डॉ मुकवेगे पेशे से महिला रोग विशेषज्ञ हैं ओर नादिया मुराद दुनियाभर में यौन हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहीं हैं। गौरतलब है कि इस बार साहित्य के लिए नोबेल नहीं दिया जा रहा है। अब तक 98 नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं जिनमे 104 व्यक्ति ओर 27 संगठन शामिल हैं। इनमें 16 महिलाएं हैं।