महापौर श्री शेजवलकर ने किया उद्यानों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा विकसित किये जा रहे उद्यानों का महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर उद्यान प्रभारी मुकेश बंसल ने महापौर श्री शेजवलकर को उद्यानों में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान श्री शेवलकर ने उद्यान प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। यहां बता दें अमृत योजना के तहत शहर के 127 पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाना है। इसके तहत उद्यानों की साफ सफाई, उनका रख रखाव आदि के लिए एक निजी कंपनी को दिया गया है। जो 3 साल तक चिन्हित पार्कों की व्यवस्था देखेगी। इस अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर के अलावा मेयर इन काउंसिल के सदस्य धर्मेंद्र राणा, उपायुक्त देवेंद्र सुंदरियाल, जनप्रतिनिधि सहित अधीनस्थ एवं कंपनी के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।