धर्मेंद्र प्रधान होंगे मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी खबर आ रही है। बीजेपी ने तीन राज्यों में अपने चुनाव प्रभारी का ऐलान कर दिया है। धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश, प्रकाश जावड़ेकर को राजस्थान और जेपी नड्डा को तेलंगाना का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। देश के तीन प्रदेशों में विस् चुनाव होने हैं जिनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इन प्रदेशों में से दो प्रदेशो के चुनाव प्रभारी को घोषणा कर दी गई है और तेलंगाना में चुनाव प्रभारी की तैनाती की गई है तो ऐसे में लगता है बीजेपी इन दोनों प्रदेशों के साथ साथ वहां के चुनाव की तैयारियों में भी जुट गई है। उल्लेखनीय है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान एकता परिषद के जनांदोलन में शामिल होने बुधवार को विमान से ग्वालियर आये थे और यहां से दिल्ली उड़ गए थे। तभी से राजनीति के जानकार कयास लगाए रहे थे कि बीजेपी में अंदरूनी तौर पर कुछ चल रहा है। रात होते होते चुनाव प्रभारी के नाम के ऐलान के साथ ही जानकारों के अनुमान पर बीजेपी ने अपनी मुहर लगा दी।