रंजन गोगोई बने सीजेआई, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
नई दिल्ली। देश के नए मुख्य न्यायाधीश श्री रंजन गोगोई ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने श्री गोगोई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीजेआई श्री दीपक मिश्रा ने श्री गोगोई को पदभार ग्रहण कराया। इसी के साथ अब श्री रंजन गोगोई देश के 46 वे मुख्य न्यायाधीश बन गए। ज्ञात हो कि श्री गोगोई उन चार जजों में शामिल हैं, जिन्होंने मुख्य न्यायाधीश श्री दीपक मिश्रा के कार्यकाल में उनकी न्यायायिक प्रक्रिया पर अविश्वास जताया था।