कांग्रेस का धरातलीय शंखनाद गोहद से : डॉ. दिनकर

ग्वालियर। गोहद के झाकरी में आज आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में गोविंद सिंह और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने जमकर बीजीपी पर निशाना साधा। सभा को सरकारी नौकरी छोड़क़र आये डा. दिनकर ने भी सम्बोधित किया। जानकारी के अनुसार गोहद के झांकरी गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें दूर-दूर से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रीय लोग भी शामिल हुये। सभा को संबोधित करते हुये विधायक गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा ने महंगाई को इतना बढ़ा दिया है कि आम जनता की जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में रोज वृद्धि हो रही है। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. धर्मवीर दिनकर ने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही गोहद क्षेत्र में बेरोजगारी को पूर्णत: खत्म किया जाएगा, गौशाला खोले जाएंगे, पानी की समस्या को वाटर हार्वेस्टिंग व अन्य स्रोतों से खत्म करेंगें तथा बिजली की समस्या को सोलर प्लांट लगाकर दूर किया जाएगा।