' द वर्निग कार ' : शिवपुरी लिंक रोड पर लावारिस खड़ी कार में लगी आग
ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड पर मंगलवार रात अचानक एक कार से आग की लपटें उठने लगी। आस-पास से गुजर रहे वाहन ये नजारा देख जहां थे वहीं थम गए। जो इक्का दुक्का वाहन ' द वर्निग कार ' पास से गुजरे, वह तेजी के साथ आगे बढ़ गए, ताकि आग की चपेट में ना आ जाएं। तस्वीरें देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है अधिकांश वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक लिए। जलती हुई कार को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि कार में आग कितनी तेजी से फैली होगी। कई वाहन चालकों ने जलती हुई कार की ये तस्वीरें अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लीं। जो अब वायरल हो रहीं हैं। बताया जा रहा है जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुची, तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। कार ' स्कोडा ' बताई जा रही है लेकिन हम इस बात का दावा नहीं करते। क्योकि अब तक ना तो कार मालिक सामने आया है और ना ही कोई कार का नंबर ही देख पाया था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लावारिस खड़ी कार को उन्होंने जलते हुए देखा था। फिलहाल, इस आगजनी की वजह पता नहीं चल सकी है।