गांधी जयंती पर युवक कांग्रेस ने निकाला कैंडिल मार्च

ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती देश सहित महानगर में भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। अहिंसा के पुजारी की जयंती पर फूलबाग स्थित गांधी उद्यान में सुबह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस, भाजपा समेत अधिकांश राजनीतिक दलों नेताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और उन्होंने बापू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जयंती पर शहर में कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिनमें गांधी जी को पूरी शिद्दत के साथ याद किया गया। दिन का संभवतः आखिरी कार्यक्रम युवक कांग्रेस ने कैंडिल मार्च निकालकर किया। शाम को बड़ी तादात में युवक कांग्रेसी फूलबाग चौराहे पर पहुचे और कैंडिल मार्च निकाला। ये कैंडिल मार्च गांधी प्रतिमा पर एक श्रद्धाजंलि सभा में तब्दील हो गया। जहां युवक कांग्रेस के नेताओं ने गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी, चिरंजीव राव, हरेंद्र यादव, कपिल गुर्जर, मितेन्द्र सिंह, मुनेंद्र सिंह भदौरिया,अहिवरन सिंह कंसाना समेत बड़ी संख्या में युवक कांग्रेसी उपस्थित रहे।