लाल बहादुर शास्त्री के नाम सिर्फ विज्ञापन जारी होता है कोई योजना नहीं है, परिजनों ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली। ' जय जवान, जय किसान ' का नारा देने वाले पूर्व प्रधान मंत्री स्व. श्री लालबहादुर शास्त्री के नाम पर सिर्फ विज्ञापन जारी होता है, कोई योजना संचालित नहीं होती। हैरान कर देने वाली बात का खुलासा उनके बेटे अनिल शास्त्री और उनके परिजनों ने किया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री शास्त्री की 114 वीं जयंती जब देशभर में मनाई जा रही थी, तब उनके परिजनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद जताई है कि किसी योजना का नाम सादगी के लिए जाने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के नाम कर उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दें। हालाकिं उन्होंने अब तक की सभी कांग्रेसी और गैर कांग्रेसी सरकारों पर स्व. शास्त्री जी के नाम की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कही है, जो सही भी है। अनिल शास्त्री का कहना है विज्ञापन भी जो जारी होता है उनके आपत्ति उठाये जाने के बाद मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में जारी होना आरंभ हुआ था। अनिल की मानें तो कुछ कांग्रेसी भी इस बात से आहत हैं।