स्वच्छता के लिए बीएसएफ डॉग स्क्वॉड ने दिया संदेश, डस्टबिन लेकर किया कचरा एकत्र

ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती के मौके पर सीमा सुरक्षा बल के स्वानो ने स्वच्छता का संदेश दिया। साफ सफाई के प्रति विशेष रूप से सजग रहने वाले राष्ट्रपिता के संदेश आम लोगों तक पहुंचे इसके लिए बीएसएफ के स्वान स्कूल में उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर जाकर भीड़ का डर निकालना फिर कचरे को पहचान कर उसे डस्टबिन में इकट्ठा करना यह सब स्वान को प्रशिक्षण के दौरान सिखाया जाता है। देश के एकमात्र बीएसएफ के स्वान स्कूल में ऐसे कई प्रशिक्षित स्वान है जो बम स्क्वायड नशीले पदार्थों और सीमा पर दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। लेकिन अब यह स्वान योग के साथ साथ साफ सफाई के प्रति भी उतने ही सजग हैं। जितने वे अपने टारगेट को लेकर होते हैं। कचरा ढूंढ कर उसे निकालना और डस्टबिन में रखने जैसा अभियान इन स्वानो ने रेलवे स्टेशन डीबी मॉल और एनसीसी कॉलेज के पास चलाया। इस दौरान स्टेशन आने जाने वाले लोग हैरत भरे अंदाज से इन स्वानो की अपने प्रशिक्षक के निर्देशों का पालन करने और स्वच्छता के प्रति संदेश देने के तरीके पर बेहद खुश नजर आए। खास बात यह है कि यह स्वान योग भी करते हैं और लोगों को योग से निरोगी रहने के तरीके भी सिखाते हैं।