कलयुग में भक्ति का माध्यम श्रीमद भागवत कथा ही है : ऋचा मिश्रा
ग्वालियर। सनातन धर्म वट वृक्ष के समान है। हमारी कोई जाति धर्म नहीं है, हमारा धर्म सनातन हैं। हम महर्षि वेद व्यास की अंतिम कृति श्रीमद् भागवत् कथा के माध्यम से दिया हुआ प्रसाद ही समाज को गृहण करवा रहे हैं। वेद व्यास जी ने जो लिखा है, सभी भगवताचार्य उन्हीं के ग्रंथ को हम आपको परोस रहे हैं। हमारा अपना कुछ नहीं है। उन्होने कहा कि कलयुग में भक्ति का माध्यम श्रीमद् भागवत कथा ही है, उन्होने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ही मानव कल्याण का सशक्त माध्यम है। यह उद्गार अंतराश्टीय कथा वाचक परम पूज्य देवी ऋचा मिश्रा ने महर्षि वेद व्यास ज्ञान योग न्यास के तत्वाधान में फूलबाग मैदान पर शुरू हुई, श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन व्यक्त किए।
इसके पहले न्यास के मुख्य संरक्षक सतीश सिंह सिकरवार, अध्यक्ष डॉ. राम पाण्डे, सचिव स्वामी सुनीलानंद महाराज, कथा संयोजक अचलेश्वर न्यास के उपाध्यक्ष पंडित विजय कब्जू, श्रीमती सुनीलम चतुर्वेदी, ने वेद व्यास पीठ व परम पूज्य देवी ऋचा मिश्रा का स्वागत कर आरती उतारी। कथा व्यास परम पूज्य देवी ऋचा मिश्रा ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों से कथा की शुरूआत की। कथा का श्रवण कराते हुए उन्होनें कहा कि फूल को सब देखते हैं और मूल को भूल जाते हैं, वेद व्यास महाराज ने जड़ को जीवन बनाया हैं। जड़ में पेड़ टिका होता हैं। परम पूज्य देवी ऋचा मिश्रा ने कहा कि 24 अवतारों में से एक महर्षि वेद व्यास हैं, उन्हीं का दिया हुआ प्रसाद हम समाज में बांट रहे हैं। पहले दिन भारी संख्या में श्रोतागण श्रीमद् भागवत् कथा श्रवण करने पहुंचे। कथा आयोजक अनुसार, प्रतिदिन कथा का समय सांय 3:30 बजे से सायं 7:30 बजे तक रहेगा।
श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मेरा मन हैं गयो अटा-पटा, राधे-राधे की मधुर धुन धार्मिक गीतों व बैण्ड बाजों के बीच फूलों की वर्षा और नृत्य करतीं महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा को बेहद आकर्षक बना दिया। रथ पर कथा व्यास अंतराश्टीय कथा वाचक परम पूज्य देवी ऋचा मिश्रा (काषी) सवार थीं। भगवान अचलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के बाद सैंकड़ो की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा में चल रही थीं। अचलेश्वर महादेव से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होकर इंदरगंज, जयेन्द्रगंज, शिंदे की छावनी, मॉल मार्ग होते हुए कथा स्थल फूलबाग मैदान पर पहुंची। रास्ते भर लोगों ने कलश यात्रा में पुष्प वर्षा की। गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा में जगह-जगह शीतल पेयजल व ठण्डाई की व्यवस्था की गई थी। कलश यात्रा के फूलबाग मैदान पर पहुंचने के बाद परम पूज्य देवी ऋचा मिश्रा ने मंच से सभी का अभिवादन स्वीकार किया तथा महर्षि वेद व्यास ज्ञान योग न्यास के मुख्य संरक्षक, भाजपा नेता पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, अध्यक्ष डॉ. राम पाण्डे, सचिव स्वामी सुनीलानंद महाराज, कथा संयोजक अचलेश्वर न्यास के उपाध्यक्ष पंडित विजय कब्जू, समन्वयक श्रीमती रष्मि पुरोहित समेत मौजूद सभी महिला व पुरुषों ने कथा व्यास परम पूज्य देवी ऋचा मिश्रा का पुष्पहार से स्वागत किया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमानों ने जोड़े के साथ (पति-पत्नी) पूजा में शामिल हुए।