मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनके मरीज वीरेंद्र गुप्ता की 1 सप्ताह से तबीयत खराब थी। उनका बुखार कम नहीं हो रहा था इसलिए उन्हें छतरपुर से लाकर जया रोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात मेडिसिन विभाग में मौजूद डॉक्टर ने उन्हें नाक में नली डाली थी। जिसके बाद से उनकी बेचैनी बढ़ गई थी। परिजनों के कहने के बावजूद डॉक्टरों ने नाक से नली नहीं निकाली, जिसके कारण बेहोशी की हालत में मरीज वीरेंद्र गुप्ता की हालत खराब हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने इस आरोप को गलत बताया है कि नली डालने से किसी का दम घुटता हो अथवा उसकी मौत हो सकती है। वहीं मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वीरेंद्र गुप्ता छतरपुर के रहने वाले थे दोपहर बाद उनके परिजन शव के साथ छतरपुर रवाना हो गए।