पूर्व विधानसभा सम्मेलन में मची अफरा-तफरी, गिफ्ट बांटने के दौरान हुआ हंगामा
ग्वालियर। चुनाव की सुगबुगाहट के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने के लिए संभावित उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्रों में सम्मेलन कर विकास कार्यों को मतदाताओं तक पहुचाने की कवायद में जुट गए हैं। रविवार को मैला मैदान स्थित संस्कृति गार्डन में 16 पूर्व विधानसभा का सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजन बीजेपी और प्रदेश की नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह का था। कार्यक्रम सम्पन्न होते ही महिलाओं को बैग वितरित किये जाने लगे। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी तादात में पहुचीं महिलाएं बैग लेने दौड़ पड़ी। पूरी व्यवस्था भंग हो गई। आयोजन समिति से जुड़े सदस्य बैग हवा में उछालने लगे। इस होड़ में कुछ महिलाएं चोटिल तक हो गईं। वहीं महिलाओं के कोप से बचने के लिए आयोजक कार्यक्रम से चले गए। कुछ महिलाओं ने बताया कि बैग में एक घड़ी थी। इस गिफ्ट पर महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। बताया जा रहा है बाद में महिलाओं को मैला मैदान से बाहर निकालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सवाल यह उठता है गिफ्ट बांटने की नोबत क्यो आई ?
बताया जा रहा है कार्यक्रम में बीजेपी की क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मलित हुई थीं। जिन्हें धड़ी के साथ बैग में विकास कार्यों से सम्बंधित सामग्री दी जा रही थी। हालांकि बैग में क्या था, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन इस अव्यवस्थाओं के लिए अन्य तत्वों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।