स्मार्ट सिटी परियोजना में जन.जन की भागीदारी जरूरी : केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

ग्वालियर। केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसी भी शहर को स्मार्ट बनाने और उसे स्मार्ट बनाए रखने में वहाँ के नागरिकों की अहम भूमिका होती है। सरकारें विकास के लिए पैसा उपलब्ध कराती हैं। परंतु उन पैसों से किए गए कार्यों का बेहतर उपयोग वहाँ के नागरिक की सहभागिता से ही होता है। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने यह बात रविवार को बाल भवन में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 48 करोड़ 88 लाख रूपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल (हाउसिंग बोर्ड) की दो परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया गया। इनमें 22 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से बनने वाले शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिरलानगर तथा 9 करोड़ रूपए की लागत से अटल आश्रय योजना अंतर्गत आवासों के निर्माण की परियोजना शामिल है। इसके साथ ही नगर निगम ग्वालियर द्वारा हाइड्रोलिक स्काईलिफ्ट गाड़ी का भी लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में मप्र गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेश जादौन, राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष बालेन्दु शुक्ला, नगर निगम सभापति राकेश माहौर, सदस्य राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पप्पू बड़ोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, सीईओ स्मार्ट सिटी महिप तेजस्वी सहित पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ताए एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा ग्वालियर पूर्व से ही पूर्ण विकसित शहर रहा है। जब अन्य शहर तेजी से विकास कर रहे थे। उससे पहले भी हमारे शहर में सीवर एवं पानी की व्यवस्थित लाईनें बिछी हुई थीं। ग्वालियर पुरातत्व महत्व की दृष्टि से भी ऐतिहासिक शहर है। स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल होने के बाद ग्वालियर में जो कार्य प्रारंभ किए गए हैं, उनके पूर्ण होने से ग्वालियर का वैभव पुनः लौटेगा। श्री तोमर ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 2200 करोड़ रूपए की राशि शहर के विकास के लिए खर्च की जायेगी। इस राशि में शहर को समात्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों में आम जनों की भागीदारी नितांत जरूरी है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर में विकास के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से भी ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। ग्वालियर के विकास में मध्यप्रदेश सरकार के कई विभाग कार्य कर रहे हैं। गृह निर्माण मण्डल के माध्यम से भी ग्वालियर में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष से आग्रह किया कि ग्वालियर में स्थित यातायातनगर पुराना है। एक नए यातायातनगर की आवश्यकता शहर महसूस करता है। गृह निर्माण मण्डल पीपीपी मॉडल पर ग्वालियर में एक नया यातायात नगर बनाए, इसके प्रयास किए जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के 7 शहरों को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है, जिसमें ग्वालियर भी शामिल है। परियोजना के तहत सभी स्मार्ट सिटियों में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों में आम जनों की भागीदारी जरूरी है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे कार्य तेजी से हों, ताकि लोगों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत मोतीमहल में कंट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। इसके पूर्ण होने से शहरवासियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगीं। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना सभी नगरीय निकायों में प्रारंभ की जाकर आवासों का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि गृह निर्माण मण्डल द्वारा ग्वालियर में 22 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का निर्माण तथा अटल आश्रय योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 90 एलआईजी तथा 36 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण दिरनार परिसर में किया जा रहा है। जिस पर लगभग 10 करोड़ रूपए की राशि व्यय होगी। यह दोनों परियोजनायें दो वर्ष में पूर्ण कर ली जायेंगीं। आगे उन्होंने कहा कि ग्वालियर और इंदौर की प्रतिस्पर्धा विकास में हमेशा रही है। ग्वालियर कई मायनों में इंदौर से भी अच्छा शहर है। इंदौर में तेजी से विकास का एक प्रमुख कारण यह भी है कि इंदौर के लोग विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर के लोगों ने मेरे महापौर कार्यकाल में जनभागीदारी के रूप में 40 करोड़ रूपए की भागीदारी निभाई थी। स्मार्ट सिटी परियोजना में भी आम जनों की भागीदारी नितांत जरूरी है। स्मार्ट सिटी बनाना उतना कठिन नहीं, जितना स्मार्ट बने रहना है। कार्यक्रम में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में कार्य प्रारंभ हो गए हैं। आने वाले दिनों में हमारा शहर भी अत्याधुनिक सुविधाओं से पूर्ण होगा। यहाँ के निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगीं। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में आम जनों को भागीदार बनाकर कार्य करने की नितांत जरूरत है। कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने स्मार्ट सिटी परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगभग 400 करोड़ रूपए के टेण्डर किए जा चुके हैं। परियोजना के तहत 100 शहरों की रैंकिंग में ग्वालियर की रैंकिंग तीसरे नम्बर पर है। ग्वालियर 72 मॉड्यूल्स पर कार्य कर रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास स्मार्ट सिटी बस सर्विस 11 करोड़ 20 लाख, लेडीज पार्क 2 करोड़ 89 लाख, नेहरू पार्क 4 करोड़ 10 लाख, स्मार्ट संकेतक 3 करोड़ 50 लाख, स्मार्ट क्लासरूम 3 करोड़, सौर ऊर्जा एक करोड़ 18 लाख, रेन वाटर हार्वेस्टिंग 20 लाख, मल्टी लेवल स्मार्ट पार्किंग का लोकार्पण तथा डिजिटल लाइब्रेरी 11 करोड़ 14 लाख, प्ले ग्राउण्ड एमएलबी कॉलेज, छत्री मैदान, जीआरएमसी 8 करोड़ 81 लाख, बावड़ी एवं कुओं का जीर्णोद्धार 79 लाख, महाराज बाड़ा स्थित भवनों के बाहरी हिस्सों का सौंदर्यीकरण 2 करोड़ 7 लाख, स्मार्ट पोल 7 करोड़ का शिलान्यास किया गया। अतिथियों ने सिटी बस में बैठकर किया विभिन्न स्थलों का अवलोकन समारोह में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह सहित सभी अतिथियों ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों के स्थल का सिटी बस में बैठकर अवलोकन किया। सभी स्थलों पर सीईओ स्मार्ट सिटी महिप तेजस्वी ने परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।