गैस लाइन से निरंतर प्रज्ज्वलित होगी अब अमर ज्योति
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर प्रज्ज्वलित होने वाली अखंड ज्योति अब अवंतिका गैस लाइन के माध्यम से प्रज्वलित होगी। अमर ज्योति के गैस लाइन से सीधे कनेक्शन अवसर पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, एमआईसी मेम्बर गुड्डू तोमर एवं अवंतिका गैस के मैनेजर वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया । शुभारंभ अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि अमर ज्योति निरंतर प्रज्ज्वलित रहे, ये हमारा दायित्व है । इससे निगम को सुविधा मिलेगी और सिलेंडर बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही खर्च भी कम आएगा। उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा वर्ष 2008 से अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित करने हेतु गैस सिलेंडर के माध्यम से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही थीl निगम की पहल पर ही अवंतिका गैस की लाइन को अखंड ज्योति से जोड़ा गया है l