लखनऊ में वाहन ना रोकने पर युवक का एनकाउंटर, सरकार 25 लाख रुपये का मुआवजा और पत्नी को नगर निगम में नोकरी देगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पुलिस का भयानक चेहरा तब सामने आया जब लखनऊ पुलिस के जवानो ने वाहन नही रोकने पर एक आम शहरी का गुंडो की तरह एनकाउन्टर कर दिया,म्रतक विवेक तिवारी एपल कम्पनी में मैनेजर के पद पर थे शुक्रवार की रात जब वे अपने ऑफ़िस से लौट रहे थे तब दो पुलिस कर्मियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।इस घटना के बाद लखनऊ में पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा है लोगों का कहना हैं यूपी में लगातार एनकाउन्टर से पुलिस के हौंसले बुलंद है।
जबकि मुख्यमंत्री ने कहा आरोपी बख्शे नही जायेगे यदि जरूरत होगी तो मामले की सीबीआई जांच होगी।इधर दौनो पुलिस कर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया हैं जबकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े की मांग की है,
लखनऊ के रहने वाले विवेक तिवारी बीती रात एक महिला कर्मचारी के साथ आँफ़िस से घर लौट रहे थे तो बाइक पर सवार दो पुलिस कर्मियों ने अपनी गाड़ी उनके पीछे लगादी और चिल्ला चिल्ला कर उन्हें रोकने लगे,बाद मे उनके वाहन नही रोकने पर उनमें से एक जवान प्रशान्त चौधरी ने अचानक विवेक पर पिस्टल तान दी और फ़ायर कर दिया यह गोली सीधे विवेक की ठोडी में लगी और सिर में घुस गई जिससे विवेक की मौत हो गई।इस दौरान उनकी गाड़ी अनियन्त्रित होकर एक खम्बे से टकरा गई।
विवेक की सहयोगी कर्मचारी सना के मुताबिक पुलिस वाले जोर से चिल्ला कर रुकने को कहने लगे हम डर गये कि जाने कोन लोग हैं विवेक सर ने बगल से गाड़ी आगे निकालने की तीन बार कोशिश की जिससे उनकी बाइक का एक पहिया टकरा गया उसके बाद उनमें से एक पुलिस वाले ने अपनी पिस्टल से विवेक सर पर फ़ायर कर दिया।
इस घटना के बाद लखनऊ पुलिस प्रशासन ने मुख्य आरोपी पुलिस कर्मी प्रशान्त चौधरी और संदीप कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया हैं साथ ही दौनो को बर्खास्त भी कर दिया हैं। इसके साथ ही लखनऊ पुलिस ने इस मामले की जांच के लिये एसआईटी का गठन भी कर दिया हैं।
वही पुलिस की गिरफ़्तारी के दौरान आरोपी पुलिसकर्मी प्रशान्त ने मीडिया को तीन अलग अलग बयान दिये पहले उसने घटना को एक्सीडेन्ट बताया फ़िर कहा कि विवेक उनपर अपना वाहन चढ़ा रहा था आत्मरक्षा के लिये उसने फ़ायर किया अपने तीसरे बयान में प्रशान्त ने स्वीकारा कि उसकी गलती से यह वारदात हो गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर कहा कि किसी को बख्शा नही जायेगा उनपर कडी कार्यवाही होगी योगी ने यह भी कहा कि जरूरत होगी तो सीबीआई जांच भी करायेंगे।वही शासन ने म्रतक विवेक के परिवार को 25 लाख मुआवजा राशि देने के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा भी की हैं।
इस घटना को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफ़ा मांगा हैं कांग्रेस नेता पीएल पूनिया ने कहा कि गुन्डो का एनकाउन्टर करने वाली पुलिस अब निर्दोष लोगों का ही एनकाउन्टर कर रही हैं यह सरकार की छूट की बजह से हो रहा हैं उत्तर प्रदेश पुलिस के हौंसले काफ़ी बड़े हुए हैं।