भारत में पोलियो के खतरे की आशंका
नई दिल्ली। आम जनता के स्वास्थ्य को लंबे समय तक नुकसान पहुंचाने वाला पोलियो एक बार फिर भारत में लौट सकता है। दरअसल, राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद स्थित मेडिकल कंपनी बायॉमेड द्वारा बनाई गई ओरल पोलियो वैक्सीन में टाइप-2 पोलियो वायरस पाए गए हैं।विदित रहे कि सालों पहले भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है।
ऐसी स्थिति में आशंका जताई जा रही है कि यह बीमारी एक बार फिर से भारत में फैल सकती है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय और संबंधित विभागों ने इसका हल निकालने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। संभवत: ये वैक्सीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इस्तेमाल की गईं, इसलिए हमने दोनों राज्यों को अलर्ट कर दिया है।’उत्तर प्रदेश में पाए गए सैंपल की जांच के बाद सामने आया मामला |
सूत्रों ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोलियो वैक्सिनेशन अभियान के लिए बायॉमेड कंपनी वैक्सीन की सप्लाई कर रही थी। सबसे पहले यह मामला तब सामने आया, जब उत्तर प्रदेश के कुछ बच्चों के मल में इस वायरस के लक्षण पाए गए। इन सैंपल्स को जांच के लिए भेज दिया गया। जांच में यह पुष्ट हुआ कि सैंपल में टाइप-2 पोलियो वायरस मौजूद हैं।