सर्राफा कारोबारी टैरर टैक्स मांगने वाला दूसरा आरोपी भी पुलिस ने दबोचा, कट्टा ओर कारतूस बरामद
ग्वालियर। मुरार थाना पुलिस ने फोन पर सर्राफा कारोबारी राकेश गोयल को धमकाकर टैरर टैक्स मांगने वाले दूसरे आरोपी नीरज भदौरिया को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने नीरज से एक कट्टा और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों सर्राफा करोबारी राकेश गोयल फ़ोन पर धमकाकर 10 लाख रुपये देने की मांग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को नामजद किया था। आरोपियों के नाम इमरान अली और नीरज भदौरिया बताये गए थे। इमरान और नीरज सिक्योरिटी गार्ड की नॉकरी करते हैं। पुलिस ने पहले इमरान को पकड़कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इस मामले में दूसरा आरोपी नीरज फरार चल रहा था। पुलिस ने शनिवार को हथियार समेत नीरज को भी पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।