ओम श्रीजी कंपनी की फैक्ट्री और दफ्तर पर कार्यवाही
ग्वालियर। दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट के निर्देश पर शनिवार काफी राइट की एक मामले में गुलाब जामुन मिक्स और छैना पाउडर बनाने वाली ओम श्री जी कंपनी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फैक्ट्री और दाल बाजार स्थित ऑफिस में कार्रवाई की गई ।इसके तहत श्रीजी ब्रांड की प्रोपराइटर पुष्पा बंसल की कॉपीराइट संबंधी शिकायत पर रोहित गुप्ता के कारखाने और दाल बाजार स्थित दुकान पर ओम श्री जी गुलाब जामुन मिक्स और छेना पाउडर को सील कर उन्हीं के सुपुर्द कर दिया गया है।दरअसल पुष्पा बंसल ने कॉपीराइट एक्ट के तहत दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि उनके ब्रांड श्री जी से मिलते जुलते ओम श्री जी के नाम से ग्वालियर में छेना पाउडर और गुलाब जामुन मिक्स बनाया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने आशीष शर्मा को कमिश्नर नियुक्त किया था ।उनके नेतृत्व में ओम श्री जी के दोनों स्थानों पर कार्यवाही कर माल को सील किया गया है। साथ ही कोर्ट ने कमिश्नर ने ओम श्री जी के संचालक रोहित गुप्ता को इस माल को बाजार में बिक्री नहीं करने और कोर्ट द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पूरा मामला कॉपीराइट एक्ट से जुड़ा है। पुष्पा बंसल का आरोप है कि उनके मिलते जुलते ब्रांड से रोहित गुप्ता उन्हें व्यापारिक क्षति पहुंचा रहे हैं । जिसके कारण उनका ब्रांड नेम और आर्थिक हित प्रभावित हो रहा है।