दर्पण कॉलोनी के एक मकान में ब्लास्ट, 4 की मौत
ग्वालियर। ठाठीपुर थाना अंतर्गत दर्पण कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाले मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की झुलसने से मौत हो जाने की खबर है, जबकि 2-3 लोगो को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका फिलहाल उपचार किया जा रहा है।
बताया गया है शुक्रवार की देर रात करीबन डेढ़ बजे दर्पण कॉलोनी में रहने वाले चरण सिंह के मकान में जबरदस्त धमाका हो गया। धमाका मकान के ऊपरी हिस्से में हुआ। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि चरण सिंह और उसके मकान से सटे अंनत राम परिहार का मकान भी इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में दोनों परिवारों के करीबन 8 लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। 108 एम्बूलैंस की मदद से गायलों को उपचार के लिए समीप के अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 लोगो के मौत की खबर है जबकि 2-3 लोग घायल बताये जा रहे हैं। इस हादसे की वजह प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से एसी में लगे कम्प्रेशर के फटने को माना जा रहा है। धमाके की तीव्रता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों मकान इस हादसे में धराशायी हो गए। मृतको के नाम अंनत राम, उमा, कशिश और खुशी बताये गए हैं।