सास और होने वाले दामाद की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली, आत्महत्या करने की आशंका, एक महीने से थे गायब

ग्वालियर ।महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भदरौली रेलवे ट्रैक पर एक महिला और युवक की लाश बरामद हुई है। पता चला है कि बुधवार रात ये लाशें बरामद हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर महाराजपुरा पुलिस ने इन्हें बरामद कर लिया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक जमाहर गांव ग्वालियर का रहने वाला था उसका नाम करण सिंह बताया गया है। जबकि महिला का नाम रामकली पता चला है। रामकली भिंड जिले के गोहद की रहने वाली है। वह पिछले महीने की 25 तारीख को अपने दामाद के साथ गांव से निकली थी उसके बाद से दोनों का पता नहीं चला था ।यह भी पता लगा है कि करण सिंह की शादी महिला रामकली की बेटी से होना तय हुई थी। इस बीच सास और दामाद के बीच क्या बातचीत हुई और दोनों गायब हो गए ।इसे लेकर घर वाले और पुलिस दोनों ही परेशान हैं। मृतका रामकली के बेटे का आरोप है कि उसकी मां को करण सिंह भगा ले गया था उसने ही मां की हत्या की है। महाराजपुरा पुलिस रात को ही दोनों लाशें बरामद कर ली थी जिनका गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया ।पोस्टमार्टम के बाद महिला की लाश को उसके बेटे सूरज सिंह को सौंप दिया गया वहीं करण सिंह की लाश लेकर उसके परिजन गांव रवाना हो गए। महाराजपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का मानना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। लेकिन सास और दामाद द्वारा सामूहिक रूप से आत्महत्या करने के पीछे प्रेम प्रसंग है अथवा कोई और वजह यह कहानी फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। लेकिन जिस तरह से महिला 1 महीने से गायब थी उससे यह मामला प्रेम प्रसंग का ही मालूम पड़ता है।