सीमा पर सुविधाओं के लिए 8606 करोड़ रु. मंजूर
नई दिल्ली। केंद्र ने 8606 करोड़ रु. के 60 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड मैनेजमेंट के तहत मंजूर इस राशि से सीमा क्षेत्र में रह रहे लोगो के विकास के लिए विशेष योजनाओं को पूरा किया जा सकेगा। बताया जा रहा है यह प्रोजेक्ट सीमावर्ती 17 राज्यों में लागू होगा।